अयांश हत्याकांड के पांच आरोपितों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Arun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के सकरा थाने के विशुनपुर बखरी गांव में छह वर्ष के अयांश की अगवा कर हत्या का मामला एक साल बाद भी अनसुलझा है। आरोपितों में से पांच ने अग्रिम जमानत की अर्जी दी है, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अयांश के पिता ने इसे चुनावी रंजिश का परिणाम बताया।

अयांश हत्याकांड के पांच आरोपितों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सकरा थाने के विशुनपुर बखरी गांव में छह वर्ष के अयांश को अगवा कर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपितों को पुलिस एक साल बाद भी गिरफ्तार नहीं पाई। इसमें से पांच आरोपितों की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई। इसमें विनोद राम,रेखा देवी, शोभित राम, उषा देवी व शैल कुमारी शामिल है।

अग्रिम जमानत की सुनवाई

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अर्जी को सुनवाई के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तीन के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया। इस अर्जी की सुनवाई के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तीन अवधेश कुमार के कोर्ट ने इन पांचों की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है।

चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप

अयांश के पिता ओमप्रकाश ने पिछले वर्ष 16 मार्च को सकरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। कहा था कि 14 मार्च 2025 की दोपहर लगभग 3.30 बजे उसका छह वर्षीय पुत्र अयांश दुकान से रंग खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपित उसे अगवा कर ले जाने लगे। इसका विरोध अयांश के चचेरा भाई राजू राम ने किया। इसपर आरोपितों ने अयांश व राजू की लाठी-डंडे से पिटाई की गई। इससे अयांश व राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान अयांश की मौत हो गई। ओमप्रकाश ने घटना का कारण वार्ड चुनाव को लेकर रंजिश बताया था。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अयांश के पिता ने कब एफआईआर दर्ज कराई थी?
अयांश के पिता ओमप्रकाश ने पिछले वर्ष 16 मार्च को सकरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।