
चुनाव पैकेज :: इस बार 70% से अधिक मतदान का लक्ष्य
मुजफ्फरपुर में चुनावी मौसम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 70 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों को कम मतदान केंद्रों पर ध्यान देने और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने के निर्देश...
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता : त्योहारी मौसम में मतदान को देखते हुए जिला प्रशासन भी उत्साहित है। त्योहार में लोग घर आएंगे। इसलिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का अच्छा अवसर है। इस बार 70 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया है। पिछली बार जिन क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से कम वोटिंग हुई थी, उन पर प्रशासन का खास फोकस है। 6 नवंबर को चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिले के सभी कोषांगों के नोडल, वरीय, निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव को उत्सवी माहौल में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि कम वोटर टर्नआउट (वीटीआर) वाले मतदान केंद्रों को फोकस किया जाए तथा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए। जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) अनीशा ने बताया कि अब तक 29 हजार दीदियों ने मतदान की शपथ ली है। इसके अलावा रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, घर-घर संपर्क, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, मोटरसाइकिल रैली और हस्ताक्षर अभियान जैसे आयोजनों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




