Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Advocates Association Elections Birendra Kumar Lal Elected President
बीके लाल बने एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उमेश महासचिव

बीके लाल बने एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उमेश महासचिव

संक्षेप: मुजफ्फरपुर में एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना शनिवार को हुई। अध्यक्ष पद पर बीरेंद्र कुमार लाल और महासचिव पद पर उमेश प्रसाद सिंह निर्वाचित हुए। बीके लाल ने 97 मतों से ज्वाला प्रसाद राय को हराया।...

Sat, 18 Oct 2025 07:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिप्र। एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव को लेकर हुई वोटिंग के बाद शनिवार सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम में मतों की गिनती पूरी होने के बाद सभी 32 पदों के निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी रामबाबू राय ने की। अध्यक्ष पद पर बीरेंद्र कुमार लाल (बीके लाल) व महासचिव पद पर उमेश प्रसाद सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। बीके लाल ने ज्वाला प्रसाद राय को 97 मतों से पराजित किया। लाल को 185 व ज्वाला प्रसाद को 88 मत मिले। वहीं, महासचिव पद पर उमेश प्रसाद सिंह ने राकेश कुमार सिंह को 10 मतों से पराजित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उमेश को 137 व राकेश को 127 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि एसोसिएशन के कुल 32 पदों में 15 पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं, 17 पदों के लिए चुनाव कराए गए। इसमें अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के तीन, महासचिव के एक, संयुक्त सचिव के तीन सहायक सचिव के तीन, कोषाध्यक्ष के एक व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए चुनाव हुए। वहीं, अंकेक्षक के दो, निगरानी समिति के तीन, पुस्तकालय समिति के तीन व कार्यकारिणी समिति सदस्य के सात पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शुक्रवार को 17 पदों के लिए मतदान हुआ था। मतदान के बाद ये हुए निर्वाचित : अध्यक्ष (एक पद)- बीरेंद्र कुमार लाल, उपाध्यक्ष (तीन पद) ललित कुमार, अरविंद कुमार शर्मा व मुकेश कुमार, महासचिव (एक पद)- उमेश प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव (तीन पद) राजू रंजन, पंकज कुमार सिन्हा व रजनीकांत, सहायक सचिव (तीन पद) दीपमाला, सुबोध ठाकुर व अवधेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष (एक पद) रजी अहमद सिद्दीकी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (पांच पद)- भोलेनाथ वर्मा, परमानंद राय, पवन कुमार, पुरुषोत्तम प्रसाद व संगीता चुनाव से निर्वाचित घोषित की गई। ये हुए निर्विरोध निर्वाचित : अंकेक्षक (दो पद)- अजय कुमार व सूरज कुमार, निगरानी समिति सदस्य (तीन पद) अमित कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार व प्रीति, पुस्तकालय समिति सदस्य (तीन पद) अजय कुमार यादव, शिवचन्द्र प्रसाद गुप्ता व संजय पासवान, कार्यकारिणी समिति सदस्य (सात पद) मो. शमी उज्जमा, रविप्रकाश सिन्हा, वीरेंद्र सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, रमेश कुमार, साकेत कुमार व पप्पू पासवान।