Muzaffarpur Advocates Association Elections Announced with New Committee Formation एडवोकेट्स एसोसिएशन के निर्वाची पदाधिकारी बने रामबाबू राय, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Advocates Association Elections Announced with New Committee Formation

एडवोकेट्स एसोसिएशन के निर्वाची पदाधिकारी बने रामबाबू राय

मुजफ्फरपुर में एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव जल्द कराए जाएंगे। डॉ. पवन कुमार की अध्यक्षता में आमसभा हुई, जिसमें रामबाबू राय को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया। त्रिस्तरीय कमेटी भी गठित की गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 15 Sep 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
एडवोकेट्स एसोसिएशन के निर्वाची पदाधिकारी बने रामबाबू राय

मुजफ्फरपुर, हिप्र। एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव जल्द कराए जाएंगे। इसको लेकर सोमवार को एसोसिएशन की आमसभा हुई। डॉ. पवन कुमार की अध्यक्षता में अधिवक्ता रामबाबू राय को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं त्रिस्तरीय कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। इसमें नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार यादव व रामसरोज कुमार को शामिल किया गया है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एसके झा ने बताया कि बहुत ही जल्द चुनाव की तिथि घोषणा होगी। आमसभा में वरीय अधिवक्ता बीके लाल, महासचिव राजीव रंजन, राकेश कुमार सिंह ऊर्फ टुन्ना सिंह, नवल किशोर प्रसाद सिंह, रजी अहमद सिद्दकी, ललित कुमार, सज्जाद आलम, विनोद कुमार, अश्विनी कुमार, मुकेश ठाकुर, संगीता कुमारी, ब्रजेश कुमार, प्रमोद ठाकुर,भोलेनाथ वर्मा व कवि कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।