Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Administration Launches Anti-Encroachment Drive Removes Over 250 Shops
दादर से बैरिया तक हटाई गईं 250 से अधिक दुकानें

दादर से बैरिया तक हटाई गईं 250 से अधिक दुकानें

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने के अभियान के तीसरे दिन प्रशासन ने दादर से बैरिया गोलंबर तक 250 से अधिक अस्थायी दुकानों को हटाया। दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से हटा लीं। हटाए गए दुकानदारों को नगर निगम द्वारा चिह्नित वेंडिंग क्षेत्र में दुकान लगाने की जगह दी जाएगी।

Nov 25, 2025 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर को जाम से निजात दिलाने को जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन सोमवार को प्रशासन की टीम ने दादर से बैरिया गोलंबर तक बुलडोजर चलाया। इस दौरान छोटे-बड़े 250 से अधिक अस्थायी दुकानों को सड़क के दोनों तरफ से हटाया। इनमें चाय-नाश्ता से लेकर बसों के बुकिंग काउंटर तक शामिल थे। बुलडोजर चलने की सूचना से सुबह से ही बैरिया गोलंबर से दादर तक आफरातफरी मच गयी। अस्थायी दुकानदार अपनी दुकानें खुद से खोलकर हटाने लगे। इस अभियान से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। दोपहर बाद कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिसे प्रशासन की टीम ने सख्ती से हटाया और अस्थायी निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि बैरिया से दादर के बीच अतिक्रमण हटाया गया है। इसके दुकानदारों ने स्वेच्छा से कुछ दुकानें हटा ली। जिसने नहीं हटाई, उसे सख्ती से हटावया गया। हटाए गए दुकानदारों को वेंडिंग क्षेत्र में मिलेगी जगह जिन दुकानदारों को हटाया गया है, उन्हें नगर निगम की ओर से चिह्नित वेंडिंग क्षेत्र में दुकान लगाने के लिए जगह दी जाएगी। किसी भी सूरत में चौक के समीप दुकानें नहीं लगेंगी। शहर या आउटर शहर की सड़क को अतिक्रमण से जाम लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस जिस इलाके से अतिक्रमण हटाया गया, उन स्थलों की मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही पीली लाइन खींचकर कुछ को दुकानें लगाने की अनुमति भी दी जाएगी।