नये साल में पुल, आरओबी और रिंग रोड की सौगात : डीएम

Jan 01, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में पिछले साल विस चुनाव और मतदाता सूची पुनरीक्षण की बड़ी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया। मुजफ्फरपुर की वोटिंग बिहार में पहले फेज में सबसे अधिक रही। नए साल में जिले को कई विकास योजनाओं जैसे पुल-सड़क और औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों की स्थापना का तोहफा मिलेगा।

नये साल में पुल, आरओबी और रिंग रोड की सौगात : डीएम

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। बीते साल में विस चुनाव, मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण जैसी बड़ी जिम्मेदारियां थीं, जिसें सफलतापूर्वक निभाया गया। चुनाव में मुजफ्फरपुर की वोटिंग पूरे बिहार में पहले फेज में सबसे अधिक रही। मतदाता जागरूकता के लिए हमने 21 लाख वोटरों को शपथ दिलाई जो इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ। आने वाले साल में जिले को पुल-सड़क, आरओबी और रिंग रोड जैसे कई सौगात मिलेंगे। ये बातें बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहीं। उन्होंने बीते साल की उपलब्धियां गिनाई तो नए साल में मिलने वाले सौगातों की सूची भी पेश की। डीएम ने कहा कि इस साल की उपलब्धियों में हाजीपुर बाइपास, बेला में बड़ी इकाइयों की स्थापना शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

औद्योगिक क्षेत्र की में सड़क नाला और स्ट्रीट लाइट की के लिए 39 करोड़ की योजना पर काम हो रहा है। हर सप्ताह उद्यमी संवाद और जिले के पश्चिमी इलाके में पटना-बेतिया रोड पर सात एकड़ में नया इंडस्ट्रीयल एरिया विकसित किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि महवल में लेदर कलस्टर, मोतीपुर में फूड पार्क के साथ बियाडा की महिला कामगारों के लिए दो सौ बेड का हॉस्टल बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने बताया कि नये साल में गोबरसही आरओबी, रामदयालु आरओबी, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी रोड की फोरलेनिंग, चंदवारा पुल और अखाड़ाघाट के समानंतर पुल का भी तोहफा मिलेगा। सभी पर काम जारी है। इसके अलावा चंपारण सत्याग्रह के तहत प्रेक्षागृह, गरहां-औराई रोड और पुल, बाइपास चौड़ीकरण के साथ शहर के विस्तारीकरण को नए साल में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही नए साल में 13 प्रखंडों में नया प्रखंड कार्यालय के साथ ही कलेक्ट्रेट में नया जी प्लस थ्री भवन मिलेगा। इन सबके ऊपर जाम की समस्या से निजात के लिए तैयार रिंग रोड और हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस वे का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।