Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur 95 Candidates Cleared After Reassessment in Skill Test Amid Certificate Fraud Concerns
संदिग्ध पाए गए 120 में 95 अभ्यर्थियों को मिली क्लीन चिट

संदिग्ध पाए गए 120 में 95 अभ्यर्थियों को मिली क्लीन चिट

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में सक्षमता परीक्षा में संदिग्ध पाए गए 120 में से 95 अभ्यर्थियों को क्लीन चिट मिल गई है। इनका योगदान पत्र जारी किया गया है। पहले काउंसिलिंग में प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए थे, लेकिन पुनः जांच में अधिकांश अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए गए। टीईटी और शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र में सबसे अधिक संदिग्ध मामले थे।

Dec 08, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सक्षमता परीक्षा एक और दो में संदिग्ध पाए गए 120 में 95 अभ्यर्थियों को क्लीन चिट मिल गई है। ये विशिष्ट शिक्षक मुजफ्फरपुर सहित 28 जिलों के हैं। इनका योगदान पत्र जारी कर दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने इसको लेकर सभी 28 जिलों को निर्देश दिया है। पहली काउंसिलिंग में इनका प्रमाणपत्र संदिग्ध पाया गया था। इसके बाद सितंबर 25 में इनकी दोबारा काउंसिलिंग कराई गई। इसमें सक्षमता-1 के 98 अभ्यर्थी और सक्षमता-2 के 22 अभ्यर्थी थे। दूसरे चरण की जांच के बाद सक्षमता-1 के 98 में 80 और सक्षमता-2 के 22 में 15 अभ्यर्थियों यानि कुल 95 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन अभ्यर्थियों का औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय योगदान पत्र और विद्यालय पदस्थापन पत्र जारी किया गया है। डीईओ इसे सॉफ्टवेयर के जरिए प्रिंट कराकर संबंधित अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराएंगे। टीईटी व शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र था सबसे अधिक संदिग्ध : संदिग्ध प्रमाणपत्रों में टीईटी और शिक्षक प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र सबसे अधिक थे। टीईटी सर्टिफिकेट में कई ऐसे भी मामले थे जिनमें एक ही रोल नंबर पर दो अलग-अलग जिले में अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र जारी किया गया था। इसे लेकर राज्यस्तर पर जांच कमेटी बनाई गई थी। अभ्यर्थियों को जांच के लिए कमेटी ने बुलाया। कई मामले में एक अभ्यर्थी पहुंचे, जबकि दूसरा पहुंचा ही नहीं। अधिकारियों का कहना कि जिनके पास मूल प्रमाणपत्र नहीं था, अधिकतर उन्हीं मामलों में अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के सभी प्रमाणपत्रों की जांच भी इसलिए कराई जा रही है, ताकि फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल शिक्षक पकड़ में आ सकें।