डेढ़ लाख बकाए के विवाद में हुई थी पुतुल की हत्या, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में पुतुल कुमार की हत्या बकाया रुपये के विवाद में हुई। उसकी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें दो आरोपियों का नाम लिया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक आरोपी पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जांच जारी है।

डेढ़ लाख बकाए के विवाद में हुई थी पुतुल की हत्या, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना के पताही रूप गांव के पुतुल कुमार की हत्या बकाए रुपये के विवाद में हुई थी। उसकी पत्नी चंचल देवी ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने मोहम्मदपुर पताही गांव के विजय बैठा उर्फ विजय चौधरी व हर्ष कुमार को नामजद किया है। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार देर शाम विजय पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने उसे आक्रोशित लोगों से मुक्त कराकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।चंचल ने एफआईआर में कहा है कि उसका पति पुतुल मजदूरी करता था। महम्मदपुर पताही गांव के विजय पर उसके पति का डेढ़ लाख रुपये बकाया था। बकाया रुपये देने को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर ही गांव का हर्ष उसके पति को मोबाइल पर धमकी देता था। 13 मार्च की रात लगभग 10.30 बजे उसके पति के मोबाइल पर किसी की कॉल आई। इसके बाद वे घर से निकल गए। 14 मार्च की सुबह घर से एक किमी की दूर पर खेत में उनका शव मिला। शव के पास शराब की एक खाली बोतल मिली थी। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया था कि पुतुल पर शराब से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। रुपये लेनदेन में हत्या करने की बात सामने आई है। ठीक होने के बाद गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जाएगी। दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।