ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपारू में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या

पारू में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या

पारू थाना के एक गांव में भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर 28 वर्षीया पत्नी की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर...

पारू में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 26 May 2019 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

पारू थाना के एक गांव में भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर 28 वर्षीया पत्नी की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जाती है। शनिवार को मृतका के पिता वैशाली थाना क्षेत्र निवासी ने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम आरोपितों के घर गई थी। घर पर कोई नहीं मिला।

मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री की शादी वर्ष 2010 में की थी। आरोपित दामाद का अवैध संबंध अपनी भाभी से है। इसका विरोध पुत्री करती थी। शुक्रवार की देर रात दामाद ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया। शिकायती आवेदन में मृतका के पति के अलावा जेठ-जेठानी व सास को आरोपित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें