Muzaffarpur News: पैसे के लेनदेन के विवाद में शंभू की हुई थी हत्या
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: कोठियों निवासी शंभू सहनी की हत्या का खुलासा हुआ है। पैसे के लेनदेन और नशा करने के विवाद में बदमाशों ने उनकी हत्या की थी। पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। पत्नी सुनीता देवी के बयान पर केस दर्ज किया गया था।

Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोठियां निवासी शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। पैसे के लेनदेन और नशा करने के विवाद में बदमाशों ने शंभू की हत्या की थी। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो नामजद आरोपित राजा कुमार व पप्पू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को शंभू सहनी का एनटीपीसी के लैगून के पास झाड़ी में शव मिला था।
पत्नी सुनीता देवी के बयान पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुनीता देवी ने पुलिस को पैसे के लेनदेन की बात बताई थी।


