बर्तन व्यवसायी की हत्या में युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मोतीपुर के सेंदुआरी गजसिंह में मिट्टी बर्तन व्यापारी मकेश्वर पंडित की हत्या के मामले में उनके पिता बालजी पंडित के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पड़ोसी मुन्ना पंडित और तीन अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। मकेश्वर की हत्या गुरुवार रात को हुई थी और शव खेत में मिला।

बर्तन व्यवसायी की हत्या में युवक गिरफ्तार

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेंदुआरी गजसिंह निवासी मिट्टी बर्तन व्यवसाई मकेश्वर पंडित की हत्या मामले में शुक्रवार को पिता बालजी पंडित के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें पड़ोसी मुन्ना पंडित एवं तीन अज्ञात को आरोपित किया है। बालजी ने पुलिस को बताया कि मुन्ना पंडित अक्सर बहू से मोबाइल पर बात करता था। इसको लेकर कई बार आरोपित के परिजनों से शिकायत की गई थी। साजिश के तहत पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्त मुन्ना पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हत्यारों की तलाश जारी है।

इधर, पोस्टमार्टम के बाद मकेश्वर पंडित का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बता दें कि गुरुवार की रात हत्यारों ने मकेश्वर पंडित की हत्या कर दी थी। वह मोतीपुर बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में पूर्व से घात लगाए हत्यारों ने हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।