गोली से घायल किसान ने मेडिकल में दम तोड़ा

Apr 06, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मीनापुर के लौतन गांव में 70 वर्षीय किसान भोला सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

गोली से घायल किसान ने मेडिकल में दम तोड़ा

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के लौतन गांव में गुरुवार की देर रात बदमाशों की गोली से घायल भोला सिंह (70) की इलाज के दौरान सोमवार को एसकेएमसीएच में मौत हो गई। गोली किसान के मुंह में लगी थी। वारदात में दीपलाल साह की मौके पर ही मौत हो गई थी।मेडिकल से पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भोला सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। भोला सिंह को तीन पुत्र व चार पुत्री है। बड़े पुत्र पप्पू सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी।घटना के चार दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं मिला है।

इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अधेड़ और बुजुर्ग का कोई कसूर नहीं था। बेखौफ बदमाशों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गुरुवार की रात वारदात को अंजाम दिया था। मामले में एफआईआर दर्ज है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।