Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMurder of Ayush Kumar In-Laws Kill After Love Marriage Dispute in Bihar
प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या

प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या

संक्षेप:

बिहार के सिवाइपट्टी थाने के बनघारा गांव में प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने 27 वर्षीय आयुष कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर ससुर और साले को हिरासत में लिया है। तन्नु कुमारी ने बताया कि उसके पिता और भाई बार-बार पति की हत्या की धमकी दे रहे थे।

Jan 12, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाइपट्टी थाने के बनघारा गांव में रविवार की रात प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने बनघारा निवासी आयुष कुमार (27) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मृतक की पत्नी तन्नु कुमारी के बयान पर पुलिस ने बनघारा निवासी आयुष के ससुर प्रेम कुमार और साला मीनापुर निवासी अभिषेक कुमार को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। तन्नु कुमारी ने पुलिस को बताया कि प्रेम विवाह से पिता और भाई नाराज थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। इसको लेकर तन्नु के परिजनों ने सिवाइपट्टी थाना में पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इस बीच पुलिस ने आयुष की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबीश बढ़ाने के लिए छापेमारी‌ की। पुलिस से बचने के लिए तन्नु ने सोशल मीडिया पर‌ वीडियो जारी कर प्रेम विवाह करने की बात कही। इस बीच पुलिस ने दोनों को रक्सौल से बरामद कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद तन्नु ने आयुष के‌ साथ रहने की इच्छा जताई। बताया कि उसने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरेज किया है। तन्नु की गोद में एक छह महीने का बेटा है। तन्नु ने बताया कि उनके पिता बार-बार उसके पति की हत्या कर देने की धमकी दे रहे थे। इससे पहले दो बार‌ आयुष को सड़क दुर्घटना में भी मारने की कोशिश की गई। आयुष के नाना जगदीश भगत ने बताया कि उनके नाती की साजिश के तहत हत्या की गई है। मृतक के ससुर प्रेम कुमार एक डेयरी का गाड़ी चलाते हैं। मृतक दो भाई और दो बहन है। पोस्टमार्टम से शव पहुंचते ही सोमवार को गांव में कोहराम मच गया। पत्नी, मां और छोटे भाई की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है। इधर, थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि आयुष की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें मां, बाप, भाई और मामा सहित 13 लोगों को नामजद किया है। मामा और पिता पर घर में घुसकर गोली मारने की बात कही है। पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।