दंडाधिकारी की निगरानी में शव का अवशेष किया बरामद

Mar 08, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

हरिहरपुर भीखी गांव में 35 वर्षीय विवाहिता रिंकू देवी की हत्या का मामला सामने आया है। दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब कर दिया गया था। रविवार को शव के अवशेष बरामद हुए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। रिंकू के पिता ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

दंडाधिकारी की निगरानी में शव का अवशेष किया बरामद

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरिहरपुर भीखी गांव में 35 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने के मामले में रविवार को दंडाधिकारी सह पारू राजस्व पदाधिकारी मोतीलाल साह की देखरेख में अवशेष बरामद किया गया। कांड के अनुसंधानकर्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि अवशेष को जांच के लिए फॉरेंसिक भेजा जाएगा। हरिहरपुर भीखी गांव में दहेज की खातिर पांच दिन पहले रिंकू देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया था। रिंकू के पिता वैशाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जईलाल महतो ने रिंकू के पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।