Muzaffarpur News: सकरा : लापता युवक का शव मिला
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: सकरा में दीपक पासवान (35) का शव मछही चौर में मिला। दीपक सोमवार से लापता था और मछली चौर में नशा करने की वजह से आता था। ग्रामीणों का मानना है कि उसकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस जांच कर रही है।

Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मछही चौर में मंगलवार की शाम सरमस्तपुर माड़ीपुर निवासी दीपक पासवान (35) का शव मिला। युवक सोमवार से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चौर में दीपक नशा करने के लिए आता था। वह आरा मिल पर लकड़ी चिराई का काम करता था। ग्रामीणों में युवक की हत्या कर शव को चौर में फेंकने की चर्चा है। साक्ष्य छुपाने की नीयत से शरीर पर तेजाब डालने की भी आशंका जताई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

