युवक की हत्या मामले में दो नामजद
मुरौल के रैनी गांव में दशरथ राम की पीट-पीटकर हत्या के मामले में उनकी भाभी पिंकी देवी के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हत्या का आरोप सचिन सहनी और आर्मी सहनी सहित पांच अज्ञात व्यक्तियों पर लगाया गया है। घटना होली के दिन हुई थी, जब दशरथ राम का विवाद हुआ था।

मुरौल,एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के रैनी गांव में दशरथ राम की पीट-पीटकर हत्या मामले में मृतक की भाभी पिंकी देवी के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें रैनी गांव के सचिन सहनी और आर्मी सहनी सहित पांच अज्ञात को आरोपित किया है। पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि दशरथ राम होली के दिन शाम में पड़ोसी रूपेश राम व गोपी राम के साथ होली खेलने निकला था। उनलोगों का एक मिल्क पार्लर दुकान के पास सचिन और रूपेश में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रूपेश और गोपी जान बचाकर भाग निकला, जबकि देवर दशरथ राम की आरोपितों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिंकी देवी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दंपती सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


