Muzaffarpur News: आज निगम कार्यालय में धरना, 30 से हड़ताल करेंगे निगमकर्मी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मचारी 30 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे। यह निर्णय पूर्व समझौते की वादाखिलाफी और नियमितीकरण की मांगों को लेकर लिया गया है। मजदूर संघ ने वेतन, ठेका प्रथा और अन्य मुद्दों पर आंदोलन का निर्णय लिया है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो भूख हड़ताल भी हो सकती है।

Muzaffarpur News: आज निगम कार्यालय में धरना, 30 से हड़ताल करेंगे निगमकर्मी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर रविवार से निगम कार्यालय परिसर में निगमकर्मी दो दिवसीय धरना पर बैठेंगे। इसके बाद 30 जुलाई से मुजफ्फरपुर नगर निगम समेत राज्यभर के नगर निकायों के कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसको लेकर शनिवार को बनारस बैंक चौक इलाके में हुई बिहाल लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन की बैठक में मुजफ्फरपुर के साथ समेत तिरहुत प्रमंडल के सभी जिलों के निगमकर्मी शामिल हुए।

धरने की तैयारी

फेडरेशन के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में हुए समझौते के बावजूद नगर विकास विभाग व राज्य सरकार की वादाखिलाफी से आजिज आकर आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा है। एक माह पहले इसकी सूचना देने के बावजूद कोई पहल नहीं की गई। पांच सूत्री मांगों में दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मियों को नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त करके आउटसोर्सिंग के जरिए रखे गए मानव बल को निगमकर्मी का दर्जा देने, सातवें वेतनमान से जुड़ी बकाया राशि का भुगतान व अन्य शामिल हैं।

मांगें और संबंधित बयान

सभा को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, फेडरेशन के अध्यक्ष शिव बचन शर्मा, मोख्तार अहमद, अशोक राय, मंगल पासवान व अन्य ने संबोधित किया। मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सातवें वेतनमान से जुड़ी बकाया राशि का भुगतान नहीं करके रिटायर कर्मियों को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रति कर्मी एक-एक हजार रुपये घूस मांगे जा रहे हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी शुरू हो सकती है।

सामान्य प्रश्न

धरना कब शुरू होगा?
धरना रविवार से निगम कार्यालय परिसर में शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।