होली पर निगम की महिला कर्मियों को मिलेगी साड़ी
Feb 18, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर नगर निगम होली के मौके पर चतुर्थवर्गीय महिला कर्मियों को साड़ी प्रदान करेगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने कोटेशन आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 21 फरवरी है। इस परंपरा के तहत 257 साड़ियों की खरीद की जाएगी, जो होली और छठ के अवसर पर दी जाती हैं।

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता होली के मौके पर नगर निगम की ओर से चतुर्थवर्गीय महिला कर्मियों को साड़ी दी जाएगी। इसको लेकर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के स्तर से अति अल्पकालीन कोटेशन आमंत्रित किया गया है। इसकी आखिरी तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक फर्म, एजेंसी या अभिकर्ता से कोटेशन के साथ साड़ी व उससे जुड़े अन्य कपड़े का सैंपल भी मांगा गया है। दरअसल, साल में होली और महापर्व छठ के मौके पर नगर निगम की महिला कर्मियों को साड़ी देने की पुरानी परंपरा रही है। इसके तहत अगले माह होने वाले होली से पहले कुल 257 साड़ियों की खरीद होनी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


