ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनगर निगम को लॉकडाउन से पांच करोड़ का नुकसान

नगर निगम को लॉकडाउन से पांच करोड़ का नुकसान

नगर निगम को कोरोना के कारण लॉकडाउन में अभी तक पांच करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। निगम की टैक्स वसूली बंद है। मार्च में सबसे ज्यादा होल्डिंग कर की वसूली होती थी। इस महीने में करोड़ों में होने...

नगर निगम को लॉकडाउन से पांच करोड़ का नुकसान
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाताMon, 06 Apr 2020 12:45 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम को कोरोना के कारण लॉकडाउन में अभी तक पांच करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। निगम की टैक्स वसूली बंद है। मार्च में सबसे ज्यादा होल्डिंग कर की वसूली होती थी। इस महीने में करोड़ों में होने वाली वसूली लाखों में सिमट कर रह गई।
विदित हो कि हर माह लगभग एक करोड़ होती है। लेकिन इस महामारी के कारण वसूली आधी भी बड़ी मशक्कत से हुई। ट्रेड टैक्स की वसूली का और भी बुरा हाल रहा। सरकारी भवनों से भी नगण्य ही वसूली हुई। जबकि सरकारी भवनों से प्राप्त होने वाला होल्डिंग कर की भी राशि एक से 1.25 करोड़ होती थी। इससे निगम को वंचित होना पड़ा है। मोबाइल टावर आदि से भी वसूली का अभियान नहीं चल सका। साथ ही हर साल मार्च में सैरातों, पार्किंग स्थल और ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती से प्राप्त होने वाली राशि भी अटक गई है। प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह के अनुसार कोरोना के कारण लगभग पांच करोड़ की आमदनी नहीं हुई। इसकी पुष्टि अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद भी करते हैं।
सफाई कुली व मजदूरों के भुगतान को लेकर नगर आयुक्त से की मांग
निगम की आय के प्रभावित होने कारण इस माह वेतन के लिए 14वें वित्त आयोग की राशि की मदद लेने पड़ी। जानकारी हो कि निगम में वेतन, पेंशन और मजदूरी पर लगभग 2 करोड़ से भी ज्यादा का खर्च होता है। निगम के लेखा प्रशाखा के अनुसार इस माह के वेतन और पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। सिर्फ दैनिक कूली के मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इधर, नगर निगम कर्मचारी संघ के नेता अशोक कुमार सिंह ने नगर आयुक्त से दैनिक कुली और मजदूरों के भुगतान के लिए नगर आयुक्त से अनुरोध किया है। मालुम हो कि नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कोरोना के संकट की घड़ी में पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी कर रहे सफाई दैनिक कुली और मजदूरों के लिये 15 दिनों का अतिरिक्त मजदूरी देने की घोषणा की थी। इसका भुगतान अब नहीं हो सका है। इसके लिए कर्मचारी नेता रमेश ओझा व अशोक राय ने भी मंत्री से तत्काल भुगतान के लिए आदेश देने का अनुरोध किया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें