मुंबई साइबर ब्रांच पुलिस ने पताही में की छापेमारी
मुंबई साइबर ब्रांच की पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक वसुधा केंद्र संचालक की तलाश में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने पर संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। साइबर ठगी के करोड़ों रुपये के मामले में वसुधा केंद्र संचालक की तलाश मुंबई पुलिस कर रही है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में मुंबई साइबर ब्रांच की पुलिस ने शनिवार की शाम करीब सात बजे एक वसुधा केंद्र संचालक की तलाश में सदर थाना के पताही जगन्नाथ में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही केंद्र संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। इस छापेमारी में सदर थाने की पुलिस भी मुंबई पुलिस के साथ थी। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई में हुए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में वसुधा केंद्र का भी नाम सामने आ रहा है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने इस केंद्र पर छापा मारा है। बता दे कि वसुधा केंद्र में ही सीएसपी संचालित है। जहां से साइबर फ्रॉड के पैसे निकाले गए है। इसके साथ ही इसी वसुधा केंद्र से बैंक खाते भी खोले गए हैं, जिसमें ठगी की राशि आई है।
जनपद के सदर थानेदार ने बताया कि मुंबई में ठगी का मामला हुआ है। इसी साइबर फ्रॉड के मामले में मुंबई पुलिस यहां पर आई हुई है और जांच कर रही है। सदर की पुलिस उनके इस जांच में पूरी तरह से साथ दे रही है। खबर मिली है कि इस मामले में आरोपित दुकान बंद कर फरार हो गया है। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए छापमारी कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




