Muzaffarpur News: सदर अस्पताल में खुलेगा मल्टीपल ओटी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सदर अस्पतालों में मल्टीपल ओटी खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इससे मरीजों को एक साथ कई बड़े और सामान्य ऑपरेशन कराने में सुविधा मिलेगी। हृदय रोग की सभी जांचें भी सदर अस्पतालों में होंगी, जिससे मरीजों को अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

Muzaffarpur News: सदर अस्पताल में खुलेगा मल्टीपल ओटी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के सभी सदर अस्पतालों में मल्टीपल ओटी खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसका फैसला किया है। इसके लिए सभी जिलों को निर्देश भी दिया गया है। मल्टीपल ओटी में सामान्य ऑपरेशन के अलावा मेजर और हड्डी के ऑपरेशन होंगे।

सदर अस्पताल में सुविधाएं

सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ ज्ञानेंदु शेखर ने बताया कि सदर अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं। विभाग की तरफ से इसका निर्देश आया है। सदर अस्पताल में अब मेजर ऑपरेशन होंगे। मल्टीपल ओटी की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे एक साथ कई ऑपरेशन भी सदर अस्पताल में किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में मल्टीपल ओटी शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए दूसरी जगह नहीं जाना होगा।

हृदय रोग की जांच

सदर अस्पताल में मल्टीपल ओटी के अलावा हृदय रोग की सभी जांच हो सकेगी। मुजफ्फरपुर सहित सभी सदर अस्पताल में ईसीजी और ईईजी जांच शुरू होगी। अस्पताल में पीपीपी मोड पर यह जांच शुरू की जाएगी। जांच शुरू करने के लिए एक एजेंसी ने अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया है। हृदय के अलावा मस्तिष्क की भी ईईजी जांच सदर में शुरू होगी। डॉ ज्ञानेंदु ने बताया कि सदर में हड्डी के ऑपरेशन की एक मशीन पहले से ही आकर रखी हुई। मशीन के लिए तकनीशियन की नियुक्ति होनी है। इसके बाद हड्डी के ऑपरेशन के लिए मरीज को एसकेएसमीएच भी नहीं जाना पड़ेगा।

सामान्य प्रश्न

सदर अस्पताल में मल्टीपल ओटी क्यों खोले जा रहे हैं?
सदर अस्पताल में मल्टीपल ओटी की शुरुआत से मरीज एक साथ कई बड़े और सामान्य ऑपरेशन करा सकेंगे, जिससे उन्हें दूसरी जगह जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।