ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमक्का फसल क्षति मुआवजा के लिए मिलेगा मुजफ्फरपुर को 6.79 करोड़

मक्का फसल क्षति मुआवजा के लिए मिलेगा मुजफ्फरपुर को 6.79 करोड़

मक्का किसानों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही मक्का फसल नुकसान के एवज में किसानों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। रबी के सीजन में मक्के की बालियों में दाना नहीं आने से राज्य के किसानों को भारी क्षति...

मक्का फसल क्षति मुआवजा के लिए मिलेगा मुजफ्फरपुर को 6.79 करोड़
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 31 May 2018 02:08 AM
ऐप पर पढ़ें

मक्का किसानों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही मक्का फसल नुकसान के एवज में किसानों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। रबी के सीजन में मक्के की बालियों में दाना नहीं आने से राज्य के किसानों को भारी क्षति हुई थी। मुजफ्फरपुर के गायघाट, मुशहरी, बोचहां, मीनापुर, सकरा, मुरौल, कुढ़नी आदि प्रखंडों में बड़े पैमाने पर मक्के की बालियों में दाना नहीं आया था। इसको लेकर किसानों ने कई दिनों तक आंदोलन भी किया था। इसके बाद मुआवजे की कवायद शुरू हुई थी। कृषि विभाग के सर्वेक्षण के अनुसार करीब 80 फीसदी किसानों के मक्के की फसल बर्बाद हो गई। अधिकांश जिलों से शिकायत आने के बाद राज्य सरकार ने किसानों को फसल क्षति के तहत मुआवजा देने की घोषणा की थी। राज्य के 12 जिले मुजफ्फरपुर, शिवहर, खगड़िया, मधुबनी, वैशाली, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंम्पारण, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मुंगेर व अररिया में मक्के की फसल बर्बाद हो गई थी। सभी जिलों के डीएम ने सर्वे के आधार पर राज्य सरकार को मुआवजा वितरण के लिए राशि उपलब्ध कराने का डिमांड किया है। कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार ने मुख्य सचिव की सहमति के बाद सभी जिलों में मुआवजा वितरण के लिए राशि भुगतान की फाइलें आपदा विभाग को भेज दी है। शीघ्र राशि स्वीकृत राशि भेजने की बात कही गई है। डीएम की ओर से मुजफ्फरपुर के लिए 6.79 करोड़ रुपये मुआवजा मक्का फसल नुकसान के लिए मांगी गई है। आपदा विभाग को भेजी गई सूची के अनुसार मुजफ्फरपुर में 15085 किसानों की 5031.81 हेक्टेयर में लगी मक्के की फसल बर्बाद हो गई थी।

किस जिले से कितनी राशि का हुआ डिमांड

जिला क्षति का रकवा (हे.) डिमांड की गई राशि(लाख में)

मुजफ्फरपुर 5031.81 679.29435

शिवहर 830.17 112.07295

खगड़िया 26996 3644.46

मधुबनी 18.77 2.53395

वैशाली 1027.48 138.7098

सीतामढ़ी 344.48 46.5048

पश्चिमी चंपारण 814.24 109.9224

दरभंगा 4372 590.22

सुपौल 2125.62 286.9587

सहरसा 1126.64 152.0964

मुंगेर 2041.46 275.5971

अररिया 4167.40 562.599

बयान

जल्द ही किसानों को मक्का क्षति का मुआवजा मिल जाएगा। कृषि विभाग की ओर प्रधान सचिव ने सभी जिलों की फाइनल रिपोर्ट आपदा विभाग को भुगतान के लिए भेज दी है।

-डॉ. केके वर्मा, डीएओ, मुजफ्फरपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें