ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुआवजे के लिए हम पार्टी करेगी आंदोल

मुआवजे के लिए हम पार्टी करेगी आंदोल

मक्के की बाली में दाना नहीं होने से परेशान हैं। बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने के लिए पार्टी प्रयासरत है लेकिन सरकार व प्रशासन कछुए की गति से चल रही...

मुआवजे के लिए हम पार्टी करेगी आंदोल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 18 Mar 2018 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मक्के की बाली में दाना नहीं होने से परेशान हैं। बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने के लिए पार्टी प्रयासरत है लेकिन सरकार व प्रशासन कछुए की गति से चल रही है। हम पार्टी इसके खिलाफ राज्यव्यापी किसान आंदोलन शुरू करेगी। उक्त बातें पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने बंगरा हरिदास में किसानों को संबोधित करते हुए कही। अजीत ने कहा कि आगामी आठ अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आंदोलन की रूपरेखा तय कर संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। बैठक में किसानों ने मक्के की बाली में दाना नहीं आने, डीजल अनुदान नहीं मिलने की शिकायत की। अध्यक्षता किसान नेता विनोद सिंह ने की। मौके पर पुण्यदेव पासवान,पप्पू तिवारी,हरेराम, मोहम्मद अफजल,मोहम्मद राजा, शहजाद, लखेंद्र पासवान, लक्ष्मण पंडित भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें