ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरसकरा के पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह के निधन पर शोक

सकरा के पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह के निधन पर शोक

सकरा प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह वरिष्ठ जदयू नेता जनार्दन प्रसाद सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को पटना के एक निजि अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व प्रमुख के निधन से सकरा व मुरौल प्रखंड के लोगों में...

सकरा के पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह के निधन पर शोक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 06 Jan 2018 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सकरा प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह वरिष्ठ जदयू नेता जनार्दन प्रसाद सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को पटना के एक निजि अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व प्रमुख के निधन से सकरा व मुरौल प्रखंड के लोगों में शोक की लहर है। पूर्व प्रमुख का दाह संस्कार रविवार को किया जाएगा। पटना से शव बसंतपुर झीटकाहीं गांव पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। पूर्व प्रमुख के निधन पर पूर्व उप प्रमुख बच्चू बाबू, रामस्वार्थ सिंह, पूर्व मुखिया रामजी प्रसाद मिश्र, रामकुमार सिंह ,साधू शरण सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रमुख अनिल राम, जदयू के जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा जदयू जिला अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ शशिभूषण पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सकरा रवि भुषण,जदयू राज्य परिषद सदस्य अशोक चौधरी, जदयू अध्यक्ष सुबोध कुमार, हरिदेव पासवान, जदयू किसान प्रकोष्ट अध्यक्ष अनिल पंकज ने शोक जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें