ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरशहर में निकाला आक्रोश मार्च, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

शहर में निकाला आक्रोश मार्च, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ रविवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च पंकज मार्केट से शुरू होकर सरैयागंज व कंपनीबाग रोड होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत माता नमन स्थल पहुंचा।...

शहर में निकाला आक्रोश मार्च, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 16 Apr 2018 01:43 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ रविवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च पंकज मार्केट से शुरू होकर सरैयागंज व कंपनीबाग रोड होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत माता नमन स्थल पहुंचा। हाथों में मोमबत्ती थामे लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

मार्च का नेतृत्व कर रहे वार्ड 46 के पार्षद नंद कुमार प्रसाद साह उर्फ नंदू बाबू ने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। इससे पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह दस बजे से शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर उपवास रखा जाएगा। उपमेयर मानमर्दन शुक्ला ने भी गिरती विधि व्यवस्था पर चिंता जतायी। मौके पर वार्ड पार्षद राजीव कुमार पंकू, सुरभि शिखा, रंजू सिन्हा, सुनीता भारती, गीता देवी, अजय ओझा, संतोष साहेब, भोला चौधरी, निर्मला देवी, अंजू कुमारी, अभिमन्यु चौहान, शिवशंकर महतो, मो. हसन, सचीन कुमार, रवि रंजन शुक्ला उर्फ टिंकू, अमित रंजन, आशीष राज सुरी, नीलेश वर्मा, संजय सिन्हा, जितेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता व शिवनंदन साहू आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें