ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर

Mar 09, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मोतीपुर में सोमवार को बगही चौक के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक रविरंजन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर किया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक और बाइक जब्त कर ली है।

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बगही चौक के समीप सोमवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी जैतपुर ओपी क्षेत्र के जैतपुर निवासी अशोक चौधरी के पुत्र रविरंजन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविरंजन बाइक से मोतीपुर बाजार से अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक कथैया पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भाग गया। कथैया पुलिस ने वहीं, मोतीपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली है।

थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।