Muzaffarpur News: पुल की रेलिंग से बाइक टकराई, युवक जख्मी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: कटरा में एनएच 527 सी पर एक दुर्घटना हुई, जब एक बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस घटना में सीतामढ़ी के निवासी नरेश सहनी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें कटरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

Muzaffarpur News: कटरा। मझौली-चोरौत एनएच 527 सी पर शुक्रवार को पुल की रेलिंग से बाइक टकरा गई। इसमें सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाने के चकौती निवासी बिल्टू सहनी का पुत्र नरेश सहनी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से नरेश सहनी को कटरा अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि नरेश भुसरा की तरफ से कटरा आ रहा था। इसी दौरान राजाडीह पुल की रेलिंग से बाइक टकरा गई।


