ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरटीकाकरण के लिए प्रेरित करें जदयू कार्यकर्ता

टीकाकरण के लिए प्रेरित करें जदयू कार्यकर्ता

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह व उमेश कुशवाहा ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किया। इस संवाद के...

टीकाकरण के लिए प्रेरित करें जदयू कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 20 Jun 2021 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह व उमेश कुशवाहा ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किया। इस संवाद के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कोविड के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

इमलीचट्टी स्थित प्रधान कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष मनोज कुमार किसान व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. जमाल व सेवा दल के उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने इस संवाद में हिस्सा लिया। संवाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्य कोविड से लड़ाई जीते, यह हम सबका दायित्व है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम इस लड़ाई में एक साथ डटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें और प्रोत्साहित करें। इस क्रम में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार किसान व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. जमाल ने जिले में इसके लिए की गई तैयारी से अवगत कराया। वहीं सेवा दल को इसमें आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें