पंजाब में मोतीपुर के युवक की मौत
पंजाब में रविवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव के 30 वर्षीय अविन्दर राय की मौत हो गई। ये सूचना मोबाइल से मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी वीणा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था जिस कारण वह...
पंजाब में रविवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव के 30 वर्षीय अविन्दर राय की मौत हो गई। ये सूचना मोबाइल से मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी वीणा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था जिस कारण वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। आस-पास की महिलाएं ढाढ़स बंधा रहीं थीं। परिजनों ने बताया कि चार महीने पहले ही पंजाब में मजदूरी करने गया था। अरविन्दर के पिता महिंद्र राय ने बताया कि दो दिन पहले वह घर जाने के लिए स्टेशन पर आया। जहां अचानक उसके सर में दर्द हुआ। लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की सुबह उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया के पैसे के आभाव में उसका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया।