रास्ते के विवाद में मां-बेटी को पीटा
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
साहेबगंज के रूपछपरा गांव में मंगलवार को रास्ते के विवाद में पट्टीदारों ने मां-बेटी की बुरी तरह से पिटाई की। जख्मी संजू देवी और उनकी 16 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजू ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने मवेशी ले जाने पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साहेबगंज। थाना क्षेत्र के रूपछपरा गांव के वार्ड दो में मंगलवार को रास्ते के विवाद में पट्टीदारों ने मां-बेटी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जख्मी जयप्रकाश राय की पत्नी संजू देवी (40), बेटी 16 वर्षीया खुशी कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संजू देवी ने बताया कि घर के सामने से सभी पट्टीदारों का रास्ता है। उस रास्ते से मवेशी ले जाने पर पट्टीदारों ने पिटाई कर दी। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
ये भी पढ़ें:कहासुनी में युवती से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


