बाइक चुराने का विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई
साहेबगंज के गोपीगंज गांव में बाइक चोरी के विरोध पर मां-बेटे की पिटाई की गई। संगीता देवी ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। घटना तब हुई जब उसका बेटा बाइक चुराते हुए देख कर विरोध करने गया। मां ने भी मदद करने की कोशिश की, लेकिन दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस जांच कर रही है।

साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय पंचायत के गोपीगंज गांव में दरवाजे से बाइक चुरा कर ले जाने का विरोध करने पर चोरों ने मां-बेटे की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस मामले में संगीता देवी ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पड़ोसी विवेक कुमार, अमरेश कुमार समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। उसने पुलिस को बताया है कि शनिवार की रात घर के बगल में शादी में गीत गाने गई थी। तभी दरवाजे पर खड़ी बाइक ले जाते देख उसके पुत्र ने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मार-पीट शुरू कर दी। हल्ला सुन वह बचाने गइ्र तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
गले से मंगलसूत्र और जितिया छीन ली। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


