ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरविशुनपुरपट्टी में चिकन पॉक्स से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग आक्रांत

विशुनपुरपट्टी में चिकन पॉक्स से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग आक्रांत

प्रखंड के विशुनपुर पट्टी गांव के लोग चिकन पॉक्स के प्रकोप से आक्रांत हैं। गांव के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमारी से पीड़ित हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान है। गांव में जानकारी के अभाव में...

विशुनपुरपट्टी में चिकन पॉक्स से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग आक्रांत
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 15 Apr 2019 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के विशुनपुर पट्टी गांव के लोग चिकन पॉक्स के प्रकोप से आक्रांत हैं। गांव के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमारी से पीड़ित हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान है। गांव में जानकारी के अभाव में बीमारी का प्रसार अधिक हो रहा है।

गांव के जयमंगल पासवान की पत्नी प्रियंका देवी, हर्षित, रुद्र, नीरज, विशाखा कुमारी, नवल पासवान का पुत्र अमन कुमार, सकलदेव पासवान का पुत्र अभिषेक, पुत्री अंजलि कुमारी, शिवमंगल पासवान के बच्चे विनोद, अनुराधा कुमारी, इशानी कुमारी, मनोज कुमार की पुत्री साक्षी कुमारी, जगन्नाथ साह की पुत्री अंजलि, अरुण कुमार, रामचंद्र साह का पुत्र राहुल कुमार, रोहित कुमार, प्रमोद कुमार की पुत्री सुप्रिया आदि चिकन पॉक्स से पीड़ित है। पंसस महेश साह ने सिविल सर्जन से गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सोमवार को गांव में मेडिकल टीम भेजी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें