Muzaffarpur News: मौसम : आज से तीन दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मानूसन की विदाई के बावजूद बुधवार से तीन दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जबकि, बूंदाबांदी की भी संभावना है।

Muzaffarpur News: मौसम : आज से तीन दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले से मानूसन की विदाई के बावजूद बुधवार से तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसका पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। हालांकि, इस दौरान हवा के रुख में बदलाव होते रहने की संभावना जताई गई है।पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बादलों के घनीभूत होने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

हालांकि, इसका असर तापमान पर कुछ खास नहीं पड़ेगा। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री तो न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान हवा का रुख पछिया से बदल कर पुरवा हो सकता है।इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 30.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन करीब 8 किमी की गति से पुरवा हवा चली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मौसम : आज से तीन दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार