केरमा में मनी चंद्रशेखर आजाद की जयंती
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती कुढ़नी के केरमा में गुरुवार को मनायी गई। राजद नेता शंकर कुशवाहा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में चंद्रशेखर आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 23 Jul 2020 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती कुढ़नी के केरमा में गुरुवार को मनायी गई। युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में चंद्रशेखर आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य रहे। रामप्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में काकोरी कांड को अंजाम दिया। वे देश के लिए अंतिम क्षण तक अंग्रेजों से लड़ते रहे। मौके पर अन्य लोगों ने भी विचार रखे।
