ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरलोकसभा चुनाव 2019 : देश के विकास के लिए मोदी जरूरी: पवन

लोकसभा चुनाव 2019 : देश के विकास के लिए मोदी जरूरी: पवन

मड़वन प्रखंड के गांधी जानकी उच्चतर विद्यालय भटौना व साहेबगंज हाईस्कूल के परिसर में बुधवार को वैशाली लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने चुनावी सभा...

लोकसभा चुनाव 2019 :  देश के विकास के लिए मोदी जरूरी: पवन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 09 May 2019 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

मड़वन प्रखंड के गांधी जानकी उच्चतर विद्यालय भटौना व साहेबगंज हाईस्कूल के परिसर में बुधवार को वैशाली लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने चुनावी सभा की।

पवन सिंह के आने से पहले कार्यक्रम को एनडीए नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा नेता सह भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए वैशाली लोस क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने ‘हर-हर मोदी घर-घर मोदी मांगे हिन्दुस्तान हो गाकर लोगों को खूब झुमाया। पीएम नरेंद्र मोदी को देश की शान बताया। मड़वन में सभा को विधान पार्षद दिनेश सिंह, नीरा देवी, अरुण कुशवाहा, कारी साहू, सौरभ कुमार साहेब, कुमोद पासवान, अवधेश पासवान, अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार, किरण सिन्हा ने संबोधित किया।

वहीं साहेबगंज में सभा की अध्यक्षता ललित गुप्ता व संचालन संजीत कुमार ने की। पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह राजू, मनोज कुशवाहा, रामसकल सिंह, वीरेंद्र सिंह, ठाकुर हरिकिशोर सिंह, महेश्वरी सिंह ने संबोधित की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें