Muzaffarpur News: औराई : हाजिरी बनाकर गायब थे शिक्षक
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: रामजेवर उच्च विद्यालय के मॉडल स्कूल का निरीक्षण मंगलवार को बीडीओ रजनीश शंकर झा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, हालाँकि उनकी उपस्थिति बनी थी। बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए उपस्थिति काट दी। शिक्षकों की अनुपस्थिति की कई शिकायतें मिली हैं, जांच की जाएगी।
औराई : हाजिरी बनाकर गायब थे शिक्षक
Muzaffarpur News: औराई। रामजेवर उच्च विद्यालय परिसर स्थित मॉडल स्कूल का सोमवार को बीडीओ सह बीईओ रजनीश शंकर झा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, लेकिन उनकी उपस्थिति बनी थी। इसपर बीडीओ ने नाराजगी जताई और उनकी उपस्थिति काटकर अनुपस्थित कर दिया। शिक्षक बिना आवेदन के अनुपस्थित थे। बताया कि बहुत सारे शिक्षक दूर से हाजिरी बनाकर चले जाते हैं। कई शिकायतें मिली हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक साहिद राजा आदि थे।


