ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकल्याणी चौक पर दक्षिण भारत के मंदिर का मॉडल करेगा आकर्षित

कल्याणी चौक पर दक्षिण भारत के मंदिर का मॉडल करेगा आकर्षित

कल्याणी परिषद दुर्गा पूजा समिति की ओर से कल्याणी चौक पर बंगाली थीम के अनुसार बनी मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन होंगे। पूजा- पंडाल के मुख्य द्वार पर दक्षिण भारत के मंदिर का प्रारूप दिखेगा। इसका मनोरम...

कल्याणी चौक पर दक्षिण भारत के मंदिर का मॉडल करेगा आकर्षित
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 18 Sep 2019 03:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कल्याणी परिषद दुर्गा पूजा समिति की ओर से कल्याणी चौक पर बंगाली थीम के अनुसार बनी मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन होंगे। पूजा- पंडाल के मुख्य द्वार पर दक्षिण भारत के मंदिर का प्रारूप दिखेगा। इसका मनोरम स्वरूप लोगों के लिए आकर्षक होगा। शेर पर सवार होकर राक्षस का वध करतीं मां दुर्गा की 18 फीट की प्रतिमा के साथ गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय व सरस्वती माता की करीब छह फीट की अलग-अलग प्रतिमाएं विराजमान रहेंगी। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालु मां का दर्शन करने के साथ वहां की विभिन्न गतिविधियों को देख सकेंगे। छह सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाएंगे। समिति में करीब एक सौ सदस्य है। इनके अलावा प्रशासनिक सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली जाएगी। सप्तमी को हलवा, अष्टमी को खिचड़ी व नवमी को खीरपुड़ी का विशेष भोग लगाया जाएगा।

पंडाल की विशेषता

साउथ इंडिया के मंदिर की तर्ज पर बने पंडाल की ऊंचाई 65 -70 फीट होगी। कल्याणी चौक से दीवान रोड के कॉर्नर तक पंडाल बनेगा। यह करीब 200 फीट लंबा व 32 फीट चौड़ा रहेगा। इस बार यहां बिजली का डेकोरेशन खास रहेगा। कल्याणी चौक पर लाइट की डिजाइनिंग कर पानी के फुहारे को दर्शाया जाएगा। वहीं, लाइट पर परिषद का नाम व पूजा से जुड़ी बातें को भी दर्शाया जाएगा।

48 वर्षों से होती आ रही पूजा

समिति से जुड़े संरक्षक विजय कुमार ने बताया कि 48 वर्षों से पूजा हो रही है। एक बाबा ने कल्याणी चौक पर अनशन कर यहां पूजा कराने की मांग की तब परिषद की शुरुआत हुई। पहले दो साल सरस्वती पूजा हुई। कुछ साल मंडप बनाकर पूजा हुई। फिर पंडाल बनाने बंगाल से कारीगर आये थे। अब कई साल से भव्य पंडाल बनाया जाता है।

इस बार पंडाल में श्रद्धालुओं को नयापन देखने को मिलेगा। पंडाल के मुख्य द्वार को साउथ के मंदिर की तरह तो बंगाली थीम के अनुसार मां दुर्गा व अन्य देवी- देवताओं को दर्शाया गया है। यह काफी पसंद आएगा। -करण कुमार, महासचिव

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें