पूजा करने गई महिला का मोबाइल मंदिर से चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में संतोषी माता मंदिर में पूजा करने आई एक महिला का मोबाइल उचक्कों ने चुरा लिया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत सात लड़कों को हिरासत में लिया, लेकिन प्रारंभिक जांच में आरोपियों की संलिप्तता नहीं मिली। एक बुजुर्ग ने मोबाइल चोरी किया और भाग निकला। पुलिस उसे पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

पूजा करने गई महिला का मोबाइल मंदिर से चोरी

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में शुक्रवार की दोपहर पूजा करने आई एक महिला का मोबाइल उचक्कों ने उड़ा लिया। पीड़िता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दो नाबालिग समेत सात लड़कों को हिरासत में लिया। इसमें पांच युवक पंजाब के रहने वाले हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में इनकी संलिप्तता नहीं मिलने पर नाम-पते का सत्यापन कर छोड़ दिया। वहीं, योगिया मठ इलाके के पकड़े गए दो नाबालिग से देर शाम तक थाने पर रख कर पूछताछ की जा रही थी। उसमें से एक नाबालिग युवक ने बताया कि कचरा चुनते हुए वहां पहुंचा था।

इस दौरान एक बुजुर्ग ने महिला का मोबाइल चोरी कर लिया। जब उसने शोर मचाया तो उक्त बुजुर्ग ने उसे डांटकर वहां से भाग निकला। फिलहाल पुलिस उसके निशानदेही पर आरोपित बुजुर्ग को पकड़ने में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।