अहियापुर में ऑटो सवार महिला से मोबाइल झपटते दो गिरफ्तार
एसकेएमसीएच फोरलेन ओवरब्रिज के पास गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो सवार महिला से मोबाइल झपट लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर...
एसकेएमसीएच फोरलेन ओवरब्रिज के पास गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो सवार महिला से मोबाइल झपट लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर उन्हें अहियापुर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार दोनों बदमशों से पुलिस थाने पर पूछताछ कर रही है। इनमें से एक युवक सरैयागंज तो दूसरा रुसुलपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
मामले में अहियापुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि जामलावाद गांव की शहजहां खातून अपने पति व बच्चे के साथ जीरोमाइल से घर जा रही थी। ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से मोबाइल झपटा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचे दारोगा सुमन झा ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। महिला ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने अपने कई साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।