Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMobile Network Preparations for Muzaffarpur Assembly Elections
वोटिंग के दिन मोबाइल और इंटरनेट का रहेगा पूरा सपोर्ट, बूथ पर कोई दिक्कत नहीं

वोटिंग के दिन मोबाइल और इंटरनेट का रहेगा पूरा सपोर्ट, बूथ पर कोई दिक्कत नहीं

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों और रास्तों पर मोबाइल नेटवर्क को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। चुनाव आयोग ने बीएसएनएल और अन्य ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि नेटवर्क की...

Oct 20, 2025 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन मतदान केंद्र और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों में मोबाइल नेटवर्क को पूरी तरह दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने बीएसएनएल और अन्य निजी मोबाइल ऑपरेटरों को उचित प्रबंधन करने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने मुजफ्फरपुर में बीएसएनएल मुख्य महाप्रबंधक डीएन सहाय को पत्र लिखकर सभी मतदान केंद्रों और आसपास के दायरे में नेटवर्क की परेशानी की पहचान करने को कहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही जहां नेटवर्क की बराबर समस्या बनी रहती है, उसे दूर करने को कहा है। आयोग का मानना है कि मतदान के दौरान इन केंद्रों पर चुनाव कार्य में लगे कर्मियों के सामने नेटवर्क की समस्या हो सकती है, इसलिए नेटवर्क को हर हाल में चालू रखने के लिए तैयारी जरूरी है, ताकि किसी भी स्थिति में पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर संपर्क बना रहे।

गौरतलब है कि जिले में 11 विधानसभा सीट के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए कुल 4186 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच कुछ मतदान केंद्र ऐसे ही हैं, जहां अर्से से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इधर, बीएसएनएल सीजीएम सहाय ने कहा कि ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान का काम तीन-चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। जहां नेटवर्क की समस्या आ रही है, वहां बीएसएनएल का सिस्टम अगले सप्ताह तक लगा दिया जाएगा और मतदान के दिन कहीं भी नेटवर्क की समस्या नहीं होगी।