अग्निपीड़ित को एमओ ने दी सहायता राशि
गायघाट। जमालपुर कोदयी की अग्निपीड़ित नीलम देवी को गायघाट के प्रभारी एमओ प्रभात कुमार...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 11 Nov 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें
गायघाट। जमालपुर कोदयी की अग्निपीड़ित नीलम देवी को गायघाट के प्रभारी एमओ प्रभात कुमार ने अपनी ओर से सहायता राशि व कपड़े आदि दिया है। पीड़ित परिवार की मजबूरी के बारे में पता चलने पर उन्होंने मदद की है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन व सुमित यादव आदि थे। विदित हो कि नीलम देवी के पति की मौत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले नीलम देवी के घर में आग लगने से सात भैंस समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
