Muzaffarpur News: मौसम : उमस के कारण गर्मी से बेहाल रहे लोग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में रविवार का मौसम मिला जुला रहा। सुबह बादल थे लेकिन दिन में धूप बढ़ी जिससे गर्मी की जलन बढी। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में बूंदाबांदी और बुधवार से भारी बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस था।

Muzaffarpur News: मौसम : उमस के कारण गर्मी से बेहाल रहे लोग

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला का मौसम रविवार को मिला जुला रहा। सुबह की शुरुआत बादलों से भरे आसमान से हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप का तीखापन बढ़ता गया। इससे जलन अधिक महसूस हुई। नमी में कमी आने के बावजूद उमस की अधिकता ने लोगों को गर्मी से बेहाल किया। इस बीच दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। जबकि, रात का तापमान स्थिर बना रहा।मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक जिले के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई। बुधवार से कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 30 किमी प्रतिघंटे की गति से पुरवा हवा चलने का भी अनुमान लगाया है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता। रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान एक मिमी तक बारिश हुई।

Ajay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Ajay Kumar Pandey
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मौसम : उमस के कारण गर्मी से बेहाल रहे लोग