उमंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को एमआईटी की उमंग प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. एमके झा ने छात्रों को जीत की शुभकामनाएं दी और जिन प्रतिभागियों ने जीत नहीं पाई, उन्हें अगले वर्ष बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की गई और क्रिकेट टीम के कप्तान प्रो. मनोज कुमार की विशेष प्रशंसा की गई।

मुजफ्फरपुर। एमआईटी में शुक्रवार को उमंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. एमके झा ने सभी छात्रों को जीत की शुभकामना दी और जो प्रतिभागी इस बार विजयी नहीं हो सके, उन्हें अगले वर्ष और बेहतर तैयारी करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने अपनी-अपनी खुशी साझा की। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई। इस दौरान क्रिकेट टीम के कप्तान प्रो. मनोज कुमार की विशेष सराहना की गई। टीम के सभी खिलाड़ियों ने कप्तान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की टीम तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


