एमआईटी को बनाए रखें रैगिंग मुक्त : आयुक्त

Apr 07, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में एमआईटी में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव फिएस्टा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गिरिवर दयाल सिंह ने रैगिंग मुक्त संस्थान के लिए शून्य सहिष्णुता नीति की बात की। 14 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें कई विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य और जुनून क्लब के अध्यक्ष ने की।

एमआईटी को बनाए रखें रैगिंग मुक्त : आयुक्त

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में मंगलवार को वार्षिक अंतर संस्थान सांस्कृतिक महोत्सव फिएस्टा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने संस्थान को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए शून्य सहिष्णुता नीति अपनाने पर बल दिया। उन्होंने एवीएच में सेंट्रलाइज्ड एसी लगाने की बात कही। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु उनसे सीधे संवाद करने को कहा।कार्यक्रम में 14 विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रूबरू, टॉकिंग स्ट्रोक्स, टेकलेख, अभिव्यक्ति, विटकॉइन्स बयान, नृत्यांजलि, इम्प्रोव बैटल, जसरंग, मुखौटा, उद्घाटन, शाम-ए-मुशायरा और जैमिंग शामिल थे।टेकलेख प्रतियोगिता में पहले स्थान पर एलएस कॉलेज की संजना कुमारी रहीं।

दूसरे स्थान एमआईटी की पलक शांडिल्य और तीसरे स्थान पर एमआईटी के आदित्य कुमार रहे। नृत्यांजलि में पहले स्थान पर एसकेजे लॉ कालेज की अरुणा गिरि, दूसरे स्थान पर मेघा संतोष और तीसरे पर श्रेया रहीं। बयान प्रतियोगिता में पहले स्थान पर एमआईटी की शालिनी कुमारी, दूसरे पर एलएस कॉलेज के रजनीश कुमार और तीसरे पर एमआईटी की सोनी रही। रूबरू में पहले स्थान पर एमआईटी की अदिति सिंह रही, दूसरे पर एलएस कॉलेज के मिहिर मनीष और तीसरे पर एलएस कॉलेज के मो. आशिक रहे।राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. विकास दास, एसडीएम तुषार कुमार, नेहरू युवा केंद्र की उप निदेशक रश्मि सिंह, सुरेश गुप्ता और नीतू तुल्सयान भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत एमआईटी के प्राचार्य प्रो. एमके झा और जुनून क्लब के अध्यक्ष डॉ. आरपी गुप्ता ने की। प्रो. आशीष कुमार ने फिएस्टा के उद्देश्यों के बारे में बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।