कांटी में प्लस 2 स्कूल के छात्र कोष व विकास कोष की राशि गायब

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के श्यामपुर भोजा के प्लस 2 स्कूल में छात्र कोष और विकास कोष की राशि गायब है। शिक्षा विभाग कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में है। डीईओ ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापकों द्वारा पूरी राशि जमा नहीं की गई। यदि राशि की जानकारी स्पष्ट नहीं हुई, तो पूर्व प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कांटी में प्लस 2 स्कूल के छात्र कोष व विकास कोष की राशि गायब

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छात्र कोष और विकास कोष की राशि गायब है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।मामला कांटी के प्लस 2 स्कूल श्यामपुर भोजा का है। इस स्कूल के वित्तीय वर्ष 2021-23 और 2024-25 के छात्र कोष और विकास कोष की राशि गायब है। डीईओ ने कहा कि जब वर्तमान प्रभारी से इस संबंध में जानकारी ली गई तो यह सामने आया है कि पूर्व के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के द्वारा इन मदों की पूरी राशि जमा नहीं की गई है। डीईओ ने कहा कि प्रभारी से इसकी समीक्षा कर राशि के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।

अगर राशि के संबंध में स्पष्ट नहीं किया जाता है तो पूर्व प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।