अहमदाबाद से घर के लिए निकला युवक नहीं पहुंचा
Feb 28, 2026 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
राजेश मुखिया, जो अहमदाबाद में मजदूरी करता था, 23 फरवरी को घर के लिए निकला था लेकिन पांच दिन बाद भी नहीं लौटा। उसके पिता ने बताया कि उसने बहू को फोन किया था कि वह स्टेशन आ रहा है, उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

सकरा। अहमदाबाद से घर के लिए निकला बरियारपुर थाना क्षेत्र का भसौन निवासी राजेश मुखिया पांच दिन बाद भी नहीं पहुंचा है। वह 23 फरवरी को अहमदाबाद से चला था। पिता रामाधार मुखिया ने बताया कि पुत्र अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। होली पर घर आ रहा था। पुत्र ने बहू को फोन कर स्टेशन आने की बात कही थी। उसके बाद से मोबाइल बंद है। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन भयभीत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


