28 माह से लापता युवती स्टेशन रोड से बरामद
मुजफ्फरपुर में 28 माह से लापता युवती को पुलिस ने स्टेशन रोड से बरामद किया। युवती के पिता ने 16 नवंबर को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जब उनकी बेटी अघोरिया बाजार गई थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलमबाग रोड शनिचरा स्थान इलाके से 28 माह से लापता युवती को पुलिस ने रविवार को स्टेशन रोड से बरामद किया। उससे काजी मोहम्मदपुर थाने पर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि मामले को लेकर युवती के पिता ने 16 नवंबर 2023 को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 23 नवंबर की दोपहर उनकी बेटी सामान लाने के लिए अघोरिया बाजार गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता ने आशंका जताई थी कि शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया गया है।
इधर, काजी मोहम्मदपुर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि बरामद युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


