बीआरएबीयू से कॉपी भुगतान की फाइलें गायब

Feb 12, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू में शिक्षकों के कॉपी जांच के भुगतान की फाइलें गायब हो गई हैं। इससे शिक्षकों का लाखों का बिल अटका हुआ है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विवि में पहले भी फाइलें गुम होने के मामले सामने आए हैं।

बीआरएबीयू से कॉपी भुगतान की फाइलें गायब

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू से कॉपी जांच के भुगतान की फाइलें गायब हो गई हैं। इन फाइलों में शिक्षकों का लाखों का बिल है, जिसका भुगतान होना बाकी है। स्नातक और पीजी परीक्षा की कॉपियों की जांच के बाद शिक्षकों ने अपना बिल जमा किया था। सूत्रों का कहना है कि जिस कर्मचारी को यह बिल दिया गया था, उसने कहा है कि उसके पास कोई फाइल नहीं है। अकाउंट शाखा का कहना है कि फाइल उसी कर्मचारी को दी गई है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि दोषी को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। सूत्रों ने बताया कि शिक्षकों के बिल भुगतान की फाइल के अलावा पेंशन की भी कई फाइलें नहीं मिल रहीं हैं।

इन फाइलों के भी नहीं मिलने का अंदेशा है। इस बारे में विवि के वरिष्ठ अधिकरियों को जानकारी दे दी गई है। उधर, कॉपी मूल्यांकन का बिल भुगतान नहीं होने से कई शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने बताया कि पिछले दिनों भुगतान के लिए विवि प्रशासन को लिखा भी गया था, लेकिन अबतक भुगतान नहीं हुआ है। विवि प्रशासन ने दिसंबर में संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों के बकाये बिल का भुगतान किया, लेकिन अंगीभूत कॉलेज के शिक्षकों का भुगतान बकाया है। सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों की पेंशन की फाइल नहीं मिल रही है, उन्हें अनुमान पर राशि दी जा रही है। विवि प्रशासन इस मामले में भी सख्त कदम उठाने जा रहा है। विवि ने दोषी पर दंडात्मक कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। रजिस्ट्रार ने सभी कॉलेज, विभाग और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि जो भी बकाया टैक्स है, उसका भुगतान किया जाये। रजिस्ट्रार ने बताया कि विवि और कॉलेजों में वित्तीय पारदर्शिता रखनी जरूरी है। विवि में पहले भी गुम होती रही है फाइल विवि में फाइलें गुम होने का मामला नया नहीं है। पिछले दिनों पांच करोड़ के भुगतान की फाइल गायब हो गई थी। इस मामले में विवि के तत्कालीन अधिकारी को शोकॉज किया गया था। फाइल में लगे दस्तावेजों की फोटो कॉपी तो मौजूद थी, लेकिन मूल कॉपी गायब थी। इस मामले में विवि में काफी हाय तौबा मची थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।