Muzaffarpur News: कॉलेज के लिए निकली छात्रा लापता, प्राथमिकी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: गोरौल में एक 19 वर्षीय छात्रा बुधवार को कॉलेज जाते समय लापता हो गई। परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और अपहरण की आशंका जताई। छात्रा आरएन कॉलेज, हाजीपुर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी का कार्य शुरू किया है।

Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को कॉलेज गई 19 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने गोरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि आरएन कॉलेज, हाजीपुर जाने के लिए छात्रा घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

