करजा से सात साल का बच्चा लापता

Feb 28, 2026 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर पररी से शुक्रवार को सात साल का बच्चा ऋषिकेश कुमार लापता हो गया। उसकी मां सोनी देवी ने शनिवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। ऋषिकेश 27 फरवरी को शिव मंदिर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था और शाम तक वापस नहीं लौटा। पुलिस ने उसकी खोज शुरू कर दी है।

करजा से सात साल का बच्चा लापता

मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर पररी से शुक्रवार को सात साल का बच्चा लापता हो गया। इस संबंध में लापता ऋषिकेश कुमार की मां सोनी देवी ने शनिवार को करजा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे ऋषिकेश घर से कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लापता बालक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।